फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: घर के सामने ठेकेदार ने खुली छोड़ी थी नाली, शिकायत पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, 24 घंटों में हुआ काम पूरा

Sun, 11 Feb 2024 05:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नल जल कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोदकर ठेकेदार छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल समस्या का निदान करने निर्देशित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा की वृद्ध महिला के घर के सामने ठेकेदार ने नाली खुली छोड़ी दी थी। इसके वजह से महिला को काफी परेशानियों का सामना कारण पड़ता था। नल जल कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोदकर ठेकेदार छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल समस्या का निदान करने निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश के बाद निर्माण एजेंसी ने तत्काल अपनी त्रुटि सुधार की। वृद्ध महिला को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। पीएचई अधिकारियों ने इस संबंध में अपना पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

 
एनजीओ और पीड़ित महिला ने त्वरित पहल के लिए कलेक्टर डॉ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कलेक्टर ने ऐसे स्वयंसेवी संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सुविधा व सहायता पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका बड़ी होती है। प्रशासन को जानकारी देकर लोगों को मदद पहुंचाने में समर्थ की तरह सभी एनजीओ भी हमेशा आगे रहें। प्रशासन हर सूचना,शिकायत और सुझाव पर त्वरित कार्यवाही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें