फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Congress Protest: मुख्यमंत्री बघेल ने घेरा राजभवन, बोले- जनता की आवाज उठाने पर किया जा रहा है परेशान

Fri, 05 Aug 2022 02:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर में भी कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर राजभवन का घेराव किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाते हैं, इस वजह से नरेंद्र मोदी सरकार हमें परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद नेता महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि दी और मार्च निकाला।  अंबेडकर चौक पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पूरे देश में कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। लोकसभा और राज्यसभा से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। बघेल ने कहा कि हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं, इस वजह से हमें परेशान किया जाता है । हम डरने और पीछे हटने वाले नहीं है। आज खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगा दिया है। हम राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे, और राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से महंगाई कम करने, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने और अग्निपथ जैसी स्कीम्स को वापस लेने की मांग की है। 
 

आम आदमी का घर चलाना हो रह है मुश्किल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो गया है। खेती-किसानी के काम भी महंगे हो गए हैं क्योंकि ट्रैक्टर भी डीजल से चलता है। रोज पेट्रोल के भाव बढ़ रहे हैं। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। व्यापारी, गृहणी, किसान मजदूर यह सब मेहनत कर रहे हैं और मोदी सरकार ने ऐसा सिस्टम बनाया है कि लोगों की जेब से पैसा मोदी सरकार के पास चला जा रहा है।
विज्ञापन


मोदी और शाह को घेरा
बघेल ने इशारों-इशारों में नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर 28 लाख करोड़ रुपये वसूल लिए। उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ों रुपया माफ किया गया। जितने एयरपोर्ट हैं, सब बिक गए हैं। कौन खरीद रहा है, बताने की जरूरत नहीं है,'हम दो हमारे दो'। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें