फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: बीजेपी का विजय बूथ अभियान; सीएम साय ने कांदुल में घर-घर लगाया भाजपा का झंडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

Sat, 30 Mar 2024 04:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के ग्राम पंचायत कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विजय बूथ अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घर घर लगाया भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के ग्राम पंचायत कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विजय बूथ अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।  

विज्ञापन


कांग्रेस ने पांच साल जनता को धोखे में रखा- CM साय
इस दौरान सीएम साय ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादा करके एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबक सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है। क्योंकि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस से मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है।

सीएम साय ने घर-घर लगाया भाजपा का झंडा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है। हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। इस दौरान सीएम साय ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लगाया है। 
विज्ञापन


11 सीटों पर भाजपा का सांसद बनाकर भेजना होगा दिल्ली- CM साय 
सीएम साय ने कांदुल स्थित मंदिर में मां जगदम्बा की आराधना की और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी। इसके लिए आप सबको छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें