फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सावधान! नए साल में की शैतानी तो पड़ जाएंगे मुश्किल में;इन बातों का रखें ध्यान,नहीं तो भारी पड़ेगा नववर्ष

Sun, 31 Dec 2023 04:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए हैं। नशे में बाइक, मोटर, कार चलाते पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही वाहन जब्ती की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक जीआर ठाकुर ने बैठक ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए हैं। नशे में बाइक, मोटर, कार चलाते पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही वाहन जब्ती की जाएगी। इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति को हुड़दंग करते हुए पाया गया, तो उसकी खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इन जगहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
रायपुर में 31 दिसंबर शाम-रात को नए साल के होने वाले आयोजनों और शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक जीआर ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में चतुर्वेदी ने कहा कि नए साल के अवसर पर राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं।  उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी और  थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।  

पुलिस सीसीटीवी कैमरे से रखेगी नजर  
देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरेंट और हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है, तो तुरंत उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


'समय पर बार बंद, नहीं तो लायसेंस रद्द'
सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

'शराब पीकर वाहन चलने वालों की खैर नहीं'
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो उके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी।

इन बातों का रखें ध्यान 

  • शहर में 20 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर विशेष नजर रखी जाएगी। 
  • ब्रेथ एनालाइजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। 
  • होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबा संचालकों एक निश्चित समयावधि के भीतर बंद किया जाए। 
  • पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। 
  • संस्थानों के बाहर या चार पहिए वाहन के अंदर शराब का सेवन ना करें। 
  • आयोजक क्षमता से अधिक पास जारी ना करें। 
  • कार्यक्रम के दौरान नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अन्य नशीली पदार्थ पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें