फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Murder: धान बेचने और जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 10:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान और जमीन बंटवारे की बात को लेकर छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान और जमीन बंटवारे की बात को लेकर छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैस्कीमुडा में 27 जून की रात 8 बजे अरविंद पैकरा अपने बड़े भाई अर्जुन पैकरा 37 साल, के घर पहुंचकर धान और जमीन का बंटवारे की मांग करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अरविन्द ने अपने बड़े भाई अर्जुन के पेट पर धारदार हथियार के हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। 

परिजनों ने बताया कि अर्जुन की तबियत अधिक बिगड़ने पर उसका छोटा भाई अरविंद ही 29 जून को इलाज कराने रायगढ़ पहुंचा था। जहां पहले दिन डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद दूसरे दिन अर्जुन को दूसरे चिकित्सक के पास ले जाया गया। तब डॉक्टर ने उन्हें पेट में अधिक जख्म हो जाने की बात कहते हुए अर्जुन को घर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अर्जुन की 30 जून की दोपहर घर आते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस को कल दोपहर हत्या की जानकारी मिलते ही गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ के उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें