फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 01 Jul 2025 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फेसबुक के माध्यम से युवती से पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर लंबे अर्से तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फेसबुक के माध्यम से युवती से पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर लंबे अर्से तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  महिला थाना से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवती ने 30 जून को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ माह बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे।

विज्ञापन


4 साल तक लूटता रहा आबरू 
9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 साल तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। 

हर बार करता रहा झूठा वादा
युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा और भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और अंत में साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी को भेजा गया जेल 
पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें