फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रैक्टर से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत, दशकर्म कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 11 Jan 2025 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशकर्म कार्यक्रम से घर लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशकर्म कार्यक्रम से घर लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अकोलजमोरा निवासी विजय राठिया पिता हेतराम राठिया 35 साल कल अपने गांव के अन्य लोगों के साथ दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होनें के लिये ट्रैक्टर में सवार होकर भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछार गया हुआ था। 

वापस घर लौटते समय जब वे गांव से बाहर निकले ही थे कि मोड में अचानक ट्रैक्टर ट्राली में बैठा विजय राठिया नीचे गिर गया, इस घटना में उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से परिजनों के द्वारा उसे उपचार हेतु उसे रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह विजय राठिया की मौत हो गई। बहरहाल युवक की मौत के बाद जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सुपुर्द करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें