फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में युवक की मौत, उपचार कराने जाते समय हादसा, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 21 Mar 2025 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में कार चालक ने उपचार कराने रायगढ़ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाईक चला रहे युवक की अस्पताल में मौत हो गई वहीं उसके साथी को भी गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ में कार चालक ने उपचार कराने रायगढ़ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाईक चला रहे युवक की अस्पताल में मौत हो गई वहीं उसके साथी को भी गंभीर चोट आई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए प्यारी दास महंत निवासी छोटे पंडरगुडा ने बताया कि उसका मंझला बेटा कार्तिकेश्वर कल सुबह 10 बजे मोटर सायकल क्रमाक सीजी 13 एवाई 0502 में सवार होकर रायगढ़ उपचार कराने के नाम पर अपने एक अन्य साथी के साथ निकला था। 

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े 6 बजे उसे सूचना मिली कि कार्तिकेश्वर का हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामने एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में बाईक सवार दोनों युवकों को घायल अवस्था में खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्यारी दास महंत ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उनकी मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर उसे बताया गया कि कार्तिकेश्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

प्यारी दास महंत ने बताया कि घटना के बाद संबंध में पूछताछ करने पर उसे बताया गया कि टाटा कंपनी की पंच कार क्रमांक सीजी 13 बीबी 1222 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दोनों को जोरदार ठोकर मार दिया था जिससे उसके बेटे की मौत हो गई वहीं उसके साथी को भी चोट आई है। बहरहाल प्यारी दास महंत की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें