रायगढ़ में तीन दिन से लापता एमआर की राजधानी रायपुर के एक होटल में फांसी पर लटकती लाश मिली है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायगढ़ में तीन दिन से लापता एमआर की राजधानी रायपुर के एक होटल में फांसी पर लटकती लाश मिली है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नावापारा निवासी शिवाशीष प्रधान 24 जो कि MERITOR PHARMACEUTICALS कंपनी में एमआर का काम करता था। रोजाना की भांति शिवाशीष 18 मार्च की सुबह 9 बजे अपने गांव से काम पर जाने के निकला था और देर रात तक घर नही लौटा। रात भर परिजन शिवाशीष की आसपास के अलावा रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बावजूद उसके नही मिलने पर उन्होंने अगले दिन पुसौर थाने में युवक के गुमशुदगी की सूचना दी थी।
शिवाशीष के पतासाजी के दौरान परिजनों को पता चला कि उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर दिखा जहां पहुंचकर उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन वहां भी उसका कहीं पता नही चला। इस बीच कल रात 12 बजे शिवाशीष के परिजनों को सूचना मिली कि रायपुर के आजाद चैक थाना क्षेत्र में स्थित होटल श्री हरदेव के कमरा बुक रूम नंबर 203 में शिवाशीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद परिजन आज सुबह रायपुर पहुंचकर पोस्टमार्टम उपरांत शव को लेकर रायगढ़ के लिये रवाना हो गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम में गंवाये थे लाखों रूपये
बताया जा रहा है कि एमआर का काम करने वाला शिवाशीष प्रधान ऑन लाइन में 5 से 6 लाख रूपये गंवा चुका था और इस वजह से वह परेशान रहता था। 18 मार्च को शिवाशीष अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एव्हाई 9936 को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्किग में खड़ी करके अहमदाबाद एक्सप्रेस से रायपुर चला गया था और उसी दिन फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली थी