फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत, घटना के बाद परिजनों में पसरा मातम

Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में मोटर सायकल की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में मोटर सायकल की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। अमरनाथ आजाद ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई योगेश आजाद करीब एक सप्ताह पहले काम करने अपने साथियों के साथ सीएचपी तमनार गया हुआ था। योगेश ने साथियों ने फोन करके बताया था कि होली जलाने के बाद वह शक्ति विहार कालोनी के अपने कमरे से निकला है और वापस नही आया है। 

विज्ञापन

परिजनों के अलावा योगेश के दोस्त उसकी आसपास पतासाजी कर रहे थे इसी बीच कल रात 9 बजे व्हाटसअप ग्रुप में एक एक्सीडेट का फोटो आया था जिसे देखकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त योगेश आजाद के रूप में की। इसी बीच उसका एक साथी प्रशांत सिदार घर पहुंचकर बताया कि योगेश का लिबरा आदर्श स्कूल के पास एक्सीडेंट हो गया है। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जब तमनार अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि योगेश की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और उसके शव को जिंदल फोर्टिस अस्पताल झिंकाबहाल के मर्चुरी में रखा गया है। परिजनों ने जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि कल शाम पौने 8 बजे के आसपास मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 जे 7996 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए योगेश आजाद को ठोकर मार दिया जिससे उसके सिर, सीना, नाक के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें