फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम, पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट

Wed, 20 Nov 2024 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कोतरा रोड़ राजीवनगर में रहने वाले संदीप शर्मा के साथ पटाखे फोड़ने से मना करने पर जमकर मारपीट हुई।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों से एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 3 निवासी कमल साय उरांव के बेटे शिव उरांव ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

 

पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट 

रायगढ़ जिले में घर के बाहर फटाखा फोड़ रहे युवकों को फटाखा फोड़ने से मना करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब युवकों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड़ राजीवनगर में रहने वाले युवक संदीप शर्मा 24 साल ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह जेसीबी व पोकलेन किराये में देने का काम करता है। बीती रात सवा 10 बजे के आसपास उसके घर के बाद उसकी चार पहिया वाहन के अलावा पिकअप खड़ी थी। इसी दरम्यान मोहल्ले के रहने वाले युवक मयंक यादव उर्फ (चीकू), राहुल निषाद, प्रकाश निषाद, पार्थ नायडू के अलावा अन्य लोग चार पहिया वाहन के पास फटाखा फोड़ रहे थे।

पीड़ित युवक ने बताया कि किसी अनहोनी घटना की आशंका देखते हुए वह घर से निकलकर फटाखा फोड रहे युवकों को फटाखा फोडन से मना किया तो उन्होंने गाली- गलौज करते हुए हमला करते हुए उसे चोट पहुंचाया है साथ ही उसके बड़े अजय शर्मा से भी मारपीट की है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 296, 351 (2) 115(2) 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें