फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नशीला ओनेरेक्स सिरप खपाने की फिराक में घुम रहे दो युवक गिरफ्तार, 70 बोतलें बरामद

Wed, 20 Nov 2024 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने नशीली ओनेरेक्स सिरप खपाने की फिराक में घुम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है ।   
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने नशीली ओनेरेक्स सिरप खपाने की फिराक में घुम रहे दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स सिरप जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।  

 

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा पुलिस ने खम्हार पुलिया पर नाकेबंदी कर 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिरप नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी, और आरोपी इसे अवैध बिक्री के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान खम्हार पुलिया पर बाईक क्रमांक सीजी 13 एजेड के चालक को रोककर जब उनके थैलों की तलाशी ली गई तो उनके थैलों से प्लास्टिक बोरी में 70 बोतल ओनेरेक्स सिरप बरामद हुआ। 

 

जशपुर जिले के हैं आरोपी 

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम आरीफ खान 21 वर्ष निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल 26 वर्ष निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए। दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप कीमत 12 हजार 600 सौ और बजाज मोटरसाइकिल कीमत 30 हजार शामिल है। दोनों को मिलाकर कुल 42 हजार 600 की बरामदगी की है। लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें