फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: एसएस स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में काम करते समय गिरकर एक श्रमिक की मौत, मजदूरों में दहशत

Tue, 01 Jul 2025 06:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बीती रात एसएस स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में काम करते समय उंचाई से गिरकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बीती रात एसएस स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में काम करते समय उंचाई से गिरकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेरवानी में स्थित एसएस स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कंपनी में अजीत कुमार पिता मुन्ना साहनी 21 साल, निवासी मूलतः बिहार के चंपारण जिले के रतन माला मलाही का रहने वाला था। जो प्लांट के बैरक में ही अपने भाई सुजीत साहनी के साथ रहते हुए कंपनी में मजदूरी का काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि रोजाना की भांति कल रात 8 बजे भी अजीत कंपनी के रफिंग सेक्शन में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक रफिंग मशीन में फन्नी ठोकते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे गिर गया। 

विज्ञापन


अन्य मजदूरों में दहशत
लहुलूहान हालत में अजीत को देखकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में कंपनी के एम्बुलेंस से घायल मजदूर को डॉ. आरएल अग्रवाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उसे बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया जहां से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव 
आज दोपहर परिजनों की उपस्थिति में मृतक युवक अजीत के शव का पीएम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द करते हुए पुलिस मर्ग पंचनाम कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि एक महीना पहले ही अजीत यहां काम करने के लिये बिहार से रायगढ़ पहुंचा था और बीती रात यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें