फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पति के साथ जा रही पत्नी के सामने अचानक आया पूर्व प्रेमी, बोला- बिना बताए शादी की, फिर चाकू से किए वार

Mon, 12 May 2025 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमले में महिला का पति घायल हो गया है।
विज्ञापन
थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक शख्स ने पति-पत्नी का रास्ता रोककर धारदार चाकू से महिला के पति पर वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतरा सिटी कोतवाली थाने में गेजामुड़ा निवासी छलिया चैहान ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 08 मई को वह अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल ढिमरापुर गया हुआ था। जहां से 11 मई को वह पत्नी को लेकर मोटर साइकिल से संजीवनी अस्पताल जा रहा था, इस दौरान जब वे शाम करीब 6 बजे शहर के सुभाष चौक के पास स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंचे ही थे कि उसकी पत्नी का पूर्व प्रेमी शिव यादव स्कूटी से आया और मोटर साइकिल के सामने स्कूटी को रोककर उनका रास्ता रोकते हुए उसकी पत्नी से बोला कि कहां घुम रही हो, मुझे बिना बताए शादी कर ली हो कहकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे चाकू को निकालकर महिला पर वार करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान महिला के पति छलिया चैहान ने जब बीच बचाव किया तो आरोपी शिव यादव ने छलिया चैहान के ही गले व सिर में चाकू मारकर फरार हो गया। जिसके बाद लहुलूहान हालत में सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धारा के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें