फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: जोगीडीपा में नशीला इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने इंजेक्शन और रकम की बरामद

Tue, 16 Sep 2025 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचाकर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने नशीला इंजेक्शन बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से छह नशीला इंजेक्शन पेंटाजोसिन और बिक्री की रकम जब्त की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगीडीपा पुलिया के पास रहने वाली रुकसार सारथी नाम की महिला अपने घर में नशीले इंजेक्शन बुट्रम रखकर बेच रही है। मौके पर इंजेक्शन खरीदने वाले युवकों की हलचल भी देखी गई थी। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए महिला के घर पर दबिश दी। इस दौरान घर से सफेद कागज में लिपटा हुआ नशीली दवा पेंटाजोसिन के छह नग, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये और बिक्री की रकम 600 रुपये जब्त की गई।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचाकर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से नशीला इंजेक्शन बेचने वाली आरोपी रुकसार सारथी पति यशवंत सारथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें