फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में मिला हाथी का शव, करंट लगाकर मारने की आशंका; वन विभाग ने कहा- मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

धर्मजयगढ़ वन इलाके में बीते कई सालों से हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है। अक्सर ही उनका शव मिलता रहा है। ज्यादातर मामलों में करंट लगाकर ही जाने लेने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
हाथी का मिला शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फिर एक हाथी की मौत हो गई है। सोमवार को हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला है। आशंका है कि उसे करंट लगाकर मारा गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। उनका कहना है कि मौत का कारण पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेग। मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनहर बीट में ग्राम चुहिकीपार में सोमवार को एक जंगली हाथी का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी की उम्र करीब पांच से छह साल बताई जा रही है। यह भी आशंका है कि रविवार रात ही हाथी की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करंट लगाकर हाथी को मारा गया है, लेकिन वन विभाग अभी इस मामले में शांत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें