फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, घरेलू विवाद बना वजह, आरोपी महिला गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा टेण्डा में कल शाम मंगल सिंह धनवार और उसकी पत्नी धनमेत धनवार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पत्नी ने डंडे से पति पर ताबड़तोड हमला करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


अक्सर होता था विवाद
पड़ोसी प्रेमसिंधु ने बताया कि मंगल सिंह धनवार और उसकी पत्नी  धनमेत धनवार के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। दोनों के झगड़े को पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका। कल शाम भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
 

खून से लथपथ पड़ा था मंगल सिंह
मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर पहुंचकर बताया कि उसने अपने पति को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। जिसके बाद तुरंत उसे घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पड़ोसी ने दी थाने में सूचना
प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और आरोपी महिला के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होने के बाद तत्काल आरोपी धनमेत धनवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान धनमेत ने अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने कपड़े पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें