फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मुखबिरी के शक में शख्स के साथ जमकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार

Mon, 13 Jan 2025 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तीन लोगों ने मिलकर शराब केश में मुखबिरी कर पकड़वाने की बात कहते एक शख्स को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में तीन लोगों ने मिलकर शराब केश में मुखबिरी कर पकड़वाने की बात कहते एक शख्स को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोंदाटिकरा निवासी कृष्ण कुमार सारथी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। आज सुबह करीब 7 बजे वह अपने में बिशी खड़िया के घर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले युवक आनंद, सुमित और रवि मिरी तीनों एक ही मोटर सायकल में सवार होकर उसके पास पहुंचे और शराब केश में मुखबिरी कर पकड़वाने की बात कहते हुए गाली गलौज करते हुए रवि ने डंडे से तो आनंद ने ईट से उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में लात घूसों से मारपीट करते हुए उसे लहुलूहान कर दिया। 

जिसके बाद गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके उसे बचाया इस दौरान जाते-जाते तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने आरोपी तीनों युवक के खिलाफ धारा 115, 296, 3(5), 351 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें