रायगढ़ जिले में जिंदल कोल माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान घायल हुए एक ग्रामीण की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से गांव के ग्रामीण जिंदल कोल माइंस के मुख्य गेट में धरना प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायगढ़ जिले में जिंदल कोल माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान घायल हुए एक ग्रामीण की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से गांव के ग्रामीण जिंदल कोल माइंस के मुख्य गेट में धरना प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में स्थित जिंदल के डोंगा महुवा स्थित 4/3 और 4/4 माइंस में शुक्रवार को ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में घायल ग्रामीणों को उपचार हेतु फोर्टिस हॉस्पिटल सावित्री नगर लाया गया था जहां से उन्हें रायगढ़ किया गया रिफर कर दिया गया था। इस दौरान उपचार के दौरान बीती रात कोसमपाली गांव निवासी चंद्रपाल राठिया की मौत हो गई।
बीती रात मजदूर की मौत के बाद आज सुबह से कोसमपाली गांव के ग्रामीण जिंदल कंपनी के मुख्य गेट के सामने मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही सीएसपी अनिल विश्वकर्मा, तमनार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।