फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 04 Jun 2025 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी से मूंगफल्ली चोरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी से मूंगफल्ली चोरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपनई में कल दोपहर गांव के सरपंच मदन मदन चैहान एवं बसंत सिदार ने चोरी का आरोप लगाते हुए चेतन सिंह धनवार के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद  बसंत सिदार फिर लौटा और डंडे से चेतन सिंह पर ताबड़तोड हमला कर दिया। सीने, गर्दन, पीठ में चोट आने से कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

इस मामले में मृतक चेतन सिंह धनवार के भाई चैन सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद उसका भाई आंगन से पूजा कमरे में चला गया था, तब उन्होंने सोचा कि शायद वह सोने चला गया होगा। शाम 6 बजे तक चेतन के नही उठने पर उन्हें पता चला कि मारपीट के दौरान अधिक चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी चक्रधर नगर थाने में दी है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें