फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत; चार लोग घायल

Tue, 03 Jun 2025 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा एक स्टाफ घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल चार लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें