छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पीएम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पीएम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूमकेरा में तालाब के पास पेड़ में फांसी पर एक 11 साल के बालक की लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बालक अपनी छोटी बहन के साथ खेलते हुए उसे रूला रहा था इस दौरान उसके पिता ने उसे डांट फटकार लगाई थी जिससे आशंका जताई जा रही है इस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल घरघोड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।