पीड़ित ने बताया कि बस स्टैंड रोड पर ट्रक खड़ा किया था। इसी बीच हेल्पर साइड तरफ से कुछ लोगों में से दो युवक ट्रक में चढ़ कर कलाई में पहने कड़े से पंच बनाकर उससे मारपीट करते हुए जेब में रखे छह हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बस स्टैंड मार्ग पर ट्रक चालक से मारपीट कर अज्ञात आरोपियों ने नकदी रकम समेत मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित चालक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। ट्रक चालक विकास मिश्रा ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 15 अगस्त को वह रायपुर से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 8429 में मैंगनीज पत्थर लोड करके रायगढ़ के पूंजीपथरा जाने के लिए अकेले निकला था। ट्रक चालक ने बताया कि 16 अगस्त की रात 12.30 बजे अपने ट्रक को सारंगढ़ बस स्टैंड रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा किया था। इसी बीच हेल्पर साइड तरफ से कुछ लोगों में से दो युवक ट्रक में चढ़ कर कलाई में पहने कड़े से पंच बनाकर उससे मारपीट करते हुए जेब में रखे छह हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक विकास मिश्रा की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) 309(6) के तहत अपराध दर्ज हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।