छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई गांव में एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वकवाहन चलाते हुए सात मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई गांव में एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वकवाहन चलाते हुए सात मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, हरिशंकर साव ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात 10:30 बजे वह अपने गैरेज से पैदल घर जा रहा था। कोडातराई के सांई बीज भण्डार के सामने मेनरोड किनारे मवेशी बैठे हुए थे। इस दौरान रायगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सात मवेशियों को टक्कर मार दी।
हरिशंकर साव ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही चार मवेशी की मौत हो गई है। वहीं, तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को रोक कर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।