फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Crime: दंपती से एक लाख रुपये की लूट, हाथ से पैसों का थैला छीनकर भागे बाइक सवार दो बदमाश

Tue, 13 Jan 2026 12:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से एक लाख रुपये नकद, पासबुक और धान बिक्री का टोकन लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब पति-पत्नी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। दो अज्ञात युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका थैला छीनकर फरार हो गए। पीड़ित संतराम राठिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संतराम राठिया अपनी पत्नी सादमति राठिया के साथ दोपहर करीब 1:25 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक खरसिया से एक लाख रुपये निकालकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मौहापाली लौट रहे थे। मुरली गार्डन के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने थैला लूट लिया, जिसमें एक लाख रुपये नकद, पासबुक और धान मंडी में धान बेचने का टोकन था। लुटेरे रानी सागर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें