फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: नदी किनारे महिला की सड़ी-गली लाश मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैली, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Jan 2026 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नदी किनारे एक महिला की करीब पांच दिन पुरानी सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बईहामुड़ा गांव में स्थित कुरकुट नदी किनारे कल दोपहर एक महिला राम प्यारी सारथी, 45 साल की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शव पांच दिन पुराना होने के चलते सड़ गल चुका है और जंगली जानवरों ने भी शव को काफी हद तक क्षत-विक्षत कर दिया था।

बहरहाल इस पूरे मामले में घरघोड़ा पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें