फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में दो मौतों से हड़कंप: करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरे ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 08 May 2025 01:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। जहां एक तरफ करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पहली घटना में जहां तेंदुपत्ता तोड़ने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में अज्ञात कारणों ने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेंगारी की है। जहां पीलाम्बर राठिया आज सुबह तेंदु पत्ता तोड़ने के लिये भलवाही पथरा जंगल गया हुआ था।

बताया जा रहा है कि पीलाम्बर जिस पेड़ पर चढ़कर तेंदुपत्ता तोड़ रहा था। उसी पेड के ही बगल से 11केवी का तार गुजरा हुआ था। जिसकी चपेट में आने से वह जमीन में गिर गया। इस घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे घरघोड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह की दूसरी घटना भी घरघोड़ा थाना क्षेत्र की ही है। जहां कुडूमकेला निवासी कुलदीप बंजारा पिता देव सिंह बंजारा 20 साल की फांसी पर लटकती लाश मिलने से जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में मातम पसर गया है।

बताया जा रहा है कि बीती शाम को युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। बहरहाल, दोनों ही मामलों में घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें