फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: गैस वितरण स्थल के पास एक पेड़ में लगी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, वहीं पर रखे थे भरे हुए सिलिंडर

Thu, 28 Nov 2024 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

गैस वितरण स्थल पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना की भांति वे अपना काम कर रहे थे और अचानक पेड़ में आग लग गई थी, जिससे यह घटना हो गई।
विज्ञापन
पेड़ में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चक्रधर नगर आईटीआई कॉलोनी के पास स्थित गैस वितरण स्थल में गुरुवार की शाम एक पेड़ में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गैस से भरे सिलिंडर को हटाया, नहीं तो यहां कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

विज्ञापन




मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आईटीआई कॉलोनी के पास स्थित गैस वितरण स्थल पर गुरुवार की शाम 5 बजे उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई, जब सिलेंडरों से भरी गाड़ी के बगल में स्थित एक पेड़ में आग लग गई। आग की लपटें इतनी अधिक थी कि दूर से उसे आसानी से देखा जा सकता था। बताया जा रहा है कि गैस वितरण स्थल में काम करने वाले ही कुछ लोग घटना स्थल पर आग सेंक रहे थे, इसी बीच आग की चिंगारी उड़कर सूखे पेड़ पर लग गई थी, धीरे-धीरे पूरा पेड़ जलना शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भागते नजर आये लोग
आग की यह घटना घटित हुई तब मौके पर 50 से अधिक छोटे से लेकर बड़े भरे सिलिंडर थे और एक ट्रक खाली सिलिंडर भी पड़ा हुआ था। घटना के बाद मौके पर भदगड़ की स्थिति बन गई और गैस लेने पहुंचने वाले कुछ लोग बगैर गैस लिए डर के मारे मौके से भागते नजर आये। 

हो सकती थी बड़ी घटना
गैस वितरण स्थल पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना की भांति वे अपना काम कर रहे थे और अचानक पेड़ में आग लग गई थी, जिससे यह घटना हो गई। गैस वितरण स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

संचालक की लापरवाही आई सामने
गुरुवार की शाम गैस वितरण स्थल पर संचालक की लापरवाही उस वक्त सामने आई जब अचानक पेड़ में आग लगने की घटना के दौरान न तो उनके कर्मचारियों के पास न तो आग बुझाने का कोई साधन मौके पर था और न ही उन्होंने इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में अगर इस जगह आग की घटना होती है तो क्या परिणाम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें