फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खेत की जुताई के दौरान कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर, निकालते समय पलटा, दबने से चालक की मौत

Mon, 30 Dec 2024 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह खेत जोताई करने समय कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास करते समय चालक की ट्रेक्टर के नीचे ही दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह खेत जोताई करने समय कीचड़ में फंसे ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास करते समय चालक की ट्रेक्टर के नीचे ही दबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद 30 साल जो कि ट्रेक्टर चलाने का काम करता था। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह 10 बजे वह ट्रेक्टर लेकर अपने ही खेत को जोतने पहुंचा था। इस दौरान खेत में कीचड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था। इस दौरान गजानंद ट्रैक्टर को कीचड से निकालने कि कोशिश कर रहा था तभी अचानक वही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद निषाद के ऊपर ही पलट गई।

अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह गजानंद को ट्रेक्टर के नीचे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में घरघोडा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे प्रकरण को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें