फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गया, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Wed, 11 Dec 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका को मेला दिखाने के बहाने भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका को मेला दिखाने के बहाने भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने 02 नवंबर को गुम बालिका की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी। बालिका की मां ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह काम पर जाने के बाद शाम 4:30 बजे घर लौटीं, तो उनकी छोटी बेटी गायब मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ  धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन


आरोपी को भेजा गया जेल 
बालिका की खोजबीन दौरान कल 10 दिसंबर को गुम बालिका को विक्रम धनवार उर्फ रिंकु (24 वर्ष) के साथ पाया गया। बालिका ने बताया कि आरोपी उसे मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण में धारा 87, 65(1), 351(2) बीएनएस एवं 4,6 पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें