आगजनी की इस घटना के बाद अब पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि श्रीराम इलेक्ट्रिकल्स के पास स्थित शुभम लॉज के सामने एक बलेनो कार में सवार होकर कुछ लोग पहुंचते हैं और फिर कार से दो शख्स चेहरा ढककर उतरकर दोनों वाहनों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर फरार हो जाते हैं।
इस मामले में खरसिया पुलिस का कहना है कि पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर इस मामले में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज में कैद कार की शहर में लगे अलग-अलग कैमरों के जरिये उसकी लास्ट लोकेशन ढूंढी जा रही है, बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।