फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: 300 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी पकड़ाये, दो लग्जरी वाहन समेत 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Fri, 05 Jun 2026 03:50 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में मुखिबर की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिसा से दो लग्जरी वाहनों में मध्यप्रदेश लेकर जा रहे 300 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
300 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़ाए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में मुखिबर की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिसा से दो लग्जरी वाहनों में मध्यप्रदेश लेकर जा रहे 300 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। जब्त गांजा और संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 86 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ोसी राज्य ओडिसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों से मध्यप्रदेश के अनुपपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग मार्गो में नाकेबंदी की। इस बीच कटकलिया मार्ग पर मुखबिर के बताये अनुसार एक इनोवा और मारूति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। जिसमें इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट ओडी 10 एच 0050 और उसके नीचे सीजी 13 बीव्हाई 6540 लगी हुई थी। जिसके बाद दोनों वाहनों की तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने 300 किलो गांजा बरामद करते हुए मोबाईल फोन के अलावा दोनों लग्जरी वाहन को जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कीमत 1.86 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य ने बताया कि वे लोग पड़ोसी राज्य ओडिसा से गांजा की खेप को मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहंुचाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही वे पुलिस के गिरफ्त में आ गए। बहरहाल लैलूंगा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी-
1. निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर
2. रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा
3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP)

300 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़ाए

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें