फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: जंगल में मिला नाबालिग का शव, स्निफर डॉग रूबी ने पुलिस को दो युवकों तक पहुंचाया, पूछताछ शुरू

Tue, 26 May 2026 01:17 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित बरभौना जंगल में 17 वर्षीय शिव राठिया का संदिग्ध हालात में शव मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने स्निफर डॉग रूबी और फोरेंसिक टीम की मदद से दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जंगल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घने जंगलों में सोमवार सुबह एक नाबालिग का संदिग्ध शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल के भीतर हुई। गांव के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एक युवक का शव देखा। जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिव राठिया (17) के रूप में हुई। युवक के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली। स्निफर डॉग रूबी ने भी जांच में सहायता की।

स्निफर डॉग रूबी घटनास्थल पर मिली गंध का पीछा करते हुए संदिग्धों तक पहुंची। संदेहियों को एक लाइन में खड़ा करने पर रूबी ने ऋृषि और ईश्वर नामक दो युवकों पर झपट्टा मारा। पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गांव के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें