फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: ट्रेलर के नीचे आराम कर रहे मुनि यादव को भारी वाहन ने कुचला, अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 May 2026 07:06 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर खड़ी ट्रेलर के नीचे सो रहे एक वाहन चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आकर वाहन चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर खड़ी ट्रेलर के नीचे सो रहे एक वाहन चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे डुमरपाली में स्थित राजन कोल वाशरी भाटिया एनर्जी एण्ड मिनरल्स प्रा. लिमिटेड में एक वाहन चालक शिव मुनि यादव 50 साल, निवासी बिहार, हाल मुकाम बाम्हनपाली अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजी 2249 के नीचे आराम कर रहा था।

इसी दौरान उक्त वाहन का चालक सिकंदर पासवान ने लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चालू करके आगे बढ़ाने लगा। इस बीच शिवमुनि यादव उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल खरिसया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बहरहाल इस घटना के बाद जहां कंपनी के मैनेजर की तरफ से मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई हैं वहीं खरसिया पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें