रायगढ़ में एक किशोर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायगढ़ में एक किशोर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नटवरपुर में आज सुबह आम पेड़ पर एक किशोर कृष धनवार 17 साल की फांसी पर लटकती लाश मिली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कृष धनवार के माता-पिता रोजी मजदूरी का काम करते हैं वे मजदूरी के लिये बाहर गए हुए थे। बीती रात सवा 9 बजे के आसपास कृष अपने घर से निकला था और आज सुबह फांसी पर उसका शव मिला है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनाम कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।