फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान ने तीन राउण्ड की फायरिंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 01 Feb 2025 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने एक के बाद एक तीन राउण्ड हवा में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवान ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने एक के बाद एक तीन राउण्ड हवा में फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर सारंगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर और स्ट्रांग रूम परिसर पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक चंद्रपाल बर्मन ने आज अज्ञात कारणवश तीन बार हवाई फायरिंग कर दी। नगरीय निकाय चुनाव होनें से पहले ही स्ट्रांग रूम परिसर अचानक गोली चलने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में एकाएक सनसनी फैल गई जिसके बाद कई तरह की अफवाह का दौर भी शुरू हो गई। हवाई फायरिंग की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंुचकर आरक्षक से पूछताछ की जा रही है।  

इस संबंध में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने बताया कि आरक्षक 151 चंद्रपाल बर्मन ड्यूटी में तैनात था और इस दौरान उसके द्वारा तीन राउण्ड हवा में फायरिंग की गई है। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरक्षक ने किन कारणों से हवाई फायरिंग की है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें