छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलपांत के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलपांत के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडरीपानी के पास एनटीपीसी की रेलवे लाईन किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। इस मामले में गांव के ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी।
गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को अस्पताल भिजवाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शिनाख्त के लिये आसपास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द मृतक की शिनाख्त हो सके।