फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: नाले में अज्ञात ग्रामीण की लाश मिलने से सनसनी,शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 02:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाले में एक अज्ञात ग्रामीण की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाले में एक अज्ञात ग्रामीण की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमृतपुर के खर्राघाट के पास स्थित कोरजा नाला में आज सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात शख्स की लाश मिली है। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल के आसपास है जो सफेद रंग का सैंडो और मटमैले कलर का बरमुडा पहना हुआ है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से यहां के नाले का बहाव काफी तेज था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह शव कहीं और से बहकर उनके गांव तक पहुंचा होगा। गांव के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि नाले में शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है, रात में नाले में पानी ज्यादा था सुबह पानी कम होनें के बाद शव देखा गया। पुलिस मृतक के शिनाख्त के लिये आसपास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान पानी में डूबकर ग्रामीण की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें