फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News : 33 टन अवैध कोयले से लोड दो हाइवा जब्त, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा

Wed, 26 Apr 2023 11:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में सलिहाभांठा रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध कोयले से लोड दो हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों के तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अवैध कोयला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदल कंपनी के गेट नंबर 4 के सामने सलिहाभांठा रोड पर अवैध कोयले से लोड दो हाइवा वाहनों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन ओडिशा से अवैध कोयला लेकर आ रहे थे और पूंजीपथरा क्षेत्र में इसे खपाने की फिराक में थे। किस उद्योग में खपाने की तैयारी थी। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, तमनार पुलिस ने अवैध कोयला से लोड दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


दोनों वाहनों में क्रमश: 19 टन और 14 टन चोरी का कोयला लोड था । वाहन चालकों ने बताया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जमनीपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में अवैध रूप से खपाने के लिए ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ शिकायत जांच के लिए रवाना हुए थे । जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग दो हाइवा वाहन में चोरी का कोयला जा रहा है। 

तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर रवाना हुए। पुलिस टीम के द्वारा दोनों संदिग्ध वाहन जिंदल कंपनी के मेन गेट 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड पर पकड़ लिए गए। हाइवा ओडी 14 एन 9524 के चालक मार्कंडेय राजभर और हाइवा ओडी 23/ 8416 के चालक सूरज पासवान ने बाद में पूछताछ के दौरान बताया कि वे 23 अप्रैल की रात जामपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में ले जा रहे थे । 
विज्ञापन


हाइवा चालकों के पास कोयला परिवहन का कोई कागजात नहीं था। दोनों हाइवा वाहन जिसमें कुल 33 टन अवैध कोयला कीमत 2,30,000 का जब्त किया है। वाहन चालक मार्कंडेय राजभर पिता रमाशंकर राजभर उम्र 30 साल निवासी तिरनईखुर्द थाना उभांव जिला बलिया उत्तर प्रदेश से है और वीरेंद्र यादव का मकान बनपाली थाना बनपाली जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) और ड्राइवर सूरज पासवान पिता शिव कुमार पासवान उम्र 25 साल निवासी जलवार थाना इमामगंज जिला गया बिहार का है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा 41 (1+4) सीआरपीसी/ 379 आईपीसी की कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें