फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Police Transfer: रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 200 से अधिक जवानों के तबादले किए

Sat, 14 Mar 2026 09:59 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को अलग अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
रायगढ़ में 200 से अधिक पुलिस जवानों का तबादला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के तबादले का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

रायगढ़ पुलिस ट्रांसफर लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कामकाज में कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अलग अलग थानों में भेजा है। 
विज्ञापन

रायगढ़ पुलिस ट्रांसफर लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
जारी आदेश के अनुसार 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। इनमें एक उप निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक, 48 प्रधान आरक्षक और 158 आरक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें