फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: जिला जेल में सजा काट रहे बंदी रखेंगे नवरात्र का उपवास, जेल प्रबंधन ने किया इंतजाम

Sun, 21 Sep 2025 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में इस बार भी जेल में अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे महिला- पुरूष बंदी मां दुर्गा की प्रति आस्था रखते हुए उपवास रखने वाले हैं। जेल प्रबंधन के द्वारा इनके लिये अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बंदी रखेंगे नवरात्र का उपवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में इस बार भी जेल में अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे महिला- पुरूष बंदी मां दुर्गा की प्रति आस्था रखते हुए उपवास रखने वाले हैं। जेल प्रबंधन के द्वारा इनके लिये अलग से व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिल जेल में 800 से अधिक बंदी अलग-अलग मामलो में जेल में बंद है। इनमें से 47 बंदियों ने शारदीय नवरात्र पर उपवास रखकर पूजा अर्चना करने की इच्छा जताई है। जिसमें 40 पुरूष के अलावा 7 महिलाएं शामिल है। इसमें से 30 बंदी ऐसे है जो पूरे 9 दिन उपवास रखेंगे जबकि बाकी 17 बंदी ऐसे हैं जो पांचवे और 8-9 दिन का उपवास रखेगे। 

विज्ञापन


जेल में बंद बंदियों की श्रद्धा को देखते हुए इन 47 बंदियों के लिये अलग से बैरक की व्यवस्था की गई है। ताकि विधि विधान से वे पूजा पाठ भजन कीर्तन कर सकें। इस दौरान इन बंदियों के खान पान की व्यवस्था भी की गई है। 

रायगढ़ जिला जेल के अधीक्षक जीएस शौरी ने बताया कि  शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जो बंदी भगवान पर आस्था रखते हुए पूजा पाठ करते हुए उपवास रखते हैं उनके लिये अलग व्यवस्था की गई है। कलश स्थापना के लिये एक अलग से बैरक की भी व्यवस्था की गई है। पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं के लिये फलाहार के साथ-साथ पूजन सामग्री के अलावा वाद्ययंत्रो की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें