फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: ज्रोन इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के फेब्रिकेशन यार्ड से लाखों रूपये का लोहे का प्लेट चोरी, जांच जारी

Sun, 21 Sep 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में वेज्रोन इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के फेब्रिकेशन यार्ड से लाखों रूपये का लोहे का प्लेट चोरी हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
लाखों रूपये का लोहे का प्लेट चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में वेज्रोन इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के फेब्रिकेशन यार्ड से लाखों रूपये का लोहे का प्लेट चोरी हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिराईपानी में स्थित वेज्रोन इंडस्ट्रीयल प्रा.लि. के मानव संसाधन विभाग में एचआर के पद पर पदस्थ सुशान्त कुमार पण्डा ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वेज्रोन इण्डस्ट्रीज के प्लांट नंबर 04 में एसएमएस का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


जिसके निर्माण कार्य के लिए लोहा का प्लेट कटिंग कर प्लांट में अंदर करीब 25 नग लोहे का प्लेट कीमत करीब 1 लाख रूपये रखा हुआ था। जिसे 17 सितंबर की रात 1 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर प्लांट के दीवाल कूदकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद चोरी गए सामान के नही मिलने के पश्चात आज प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट पूंजीपथरा थाने में लिखाई है। बहरहाल प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पूंजीपथरा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा  331 (4) 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें