फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: एसईसीएल छाल क्षेत्र में चक्काजाम करने वालों पर कार्रवाई, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 06:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर खेदापाली चौक में चक्काजाम करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसईसीएल के सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ननकीबाबू सिदार ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह एसईसीएल छाल में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ है। कल सुबह साढे 8 बजे तकरीबन 20-30 की संख्या में महिला पुरूष सड़क में बैठकर वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया था। एसईसीएल छाल स्टाफ एवं वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी।  

ननकी बाबू सिदार ने बताया कि बार-बार समझाने के बावजूद वाहनों का रास्ता रोका गया। जिससे एसईसीएल छाल का कार्य काफी प्रभावित हुआ, जिसके कारण एसईसीएल को आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


बहरहाल, ननकी बाबू सिदार की रिपोर्ट पर छाल पुलिस शौकी लाल नेताम चन्द्रशेखरपुर ऐडू. महेन्द्र सिदार कीदा के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें