फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 15 मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज ने सड़क पर किया चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतारें

Thu, 09 Oct 2025 02:34 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आज सुबह 9 बजे से छाल क्षेत्र के खेदापाली चैक में ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन और चक्काजाम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
15 मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज ने सड़क पर किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आज सुबह 9 बजे से छाल क्षेत्र के खेदापाली चैक में ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन और चक्काजाम शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


छाल क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने पिछले दिनों 29 सितंबर को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा था कि यदि 8 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 अक्टूबर को आंदोलन किया जाएगा। आज सुबह यह आंदोलन शुरू हो गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार ने बताया कि छाल क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से हाथी समस्या, फसल नुकसान, जमीन अधिग्रहण और कोयला खदानों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपनी 15 सूत्रीय मांगें रखी हैं।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
  • हाथी, जंगली सुअर और बंदरों से फसल नुकसान पर मुआवजा और सरकारी नौकरी।
  • यूरिया खाद की काला बाजार रोक कर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना।
  • केसीसी कर्ज में फसल नुकसान होने पर कर्ज माफ करना।
  • पीढ़ी-दर-पीढ़ी काबिज कास्तकारों को भू-स्वामी हक।
  • विकासखंड में अनुसूचित जाति एवं पेशा कानून का पालन।
  • गोदावरी एनर्जी कंपनी से अधिग्रहित भूमि वापस करना।
  • बिना सहमति के कोल ब्लॉक प्रस्तावों को निरस्त करना।
  • जर्जर सड़कों का निर्माण व डिवाइडर लगाना।
  • कोयला परिवहन से जाम लगने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई।
  • एसईसीएल के सीएसआर और डीएमएफ मद का उचित उपयोग।
  • ठेका श्रमिकों को निर्धारित एचपीसी वेज भुगतान।
  • 8 घंटे से अधिक श्रमिकों पर कार्य न लेना।
  • खदान प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार में वरीयता।
  • अधिग्रहित भूमि के आश्रित परिवारों को रोजगार शिविर।
  • बिना तिरपाल ढके कोयला परिवहन रोकना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें