फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: हाईवा चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से आ रहे ट्रेलर की जोरदार हुई टक्कर; एक की मौत

Wed, 18 Dec 2024 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Raigarh Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा ओड़िसा का रहने वाला है तथा राजदीप रोडवेज प्रा0लि0 रायपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी में झारसुगुडा ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। हेमेन्द्र दुम्बे ने बताया की उनकी कंपनी का ट्रेलर का चालक राजेश यादव था, जो हमारे कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। 15 दिसम्बर को राजेश यादव ट्रेलर में बोरी का गठान झारसुगडा से लोड कर बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। 

उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच अगले दिन 16 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास उसी कंपनी के अन्य दो ड्राइवर संजीत पासवान और दुर्गेश पासवान ने फोन करके बताया की ट्रेलर के चालक राजेश यादव को हाईवा के चालक ने एनएच 49 मे दर्रामुड़ा गांव के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिए। जिससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर सीधे जा घुसा। इस घटना में राजेश यादव के सिर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट आई। घायल हालत में उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ मे भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल राजदीप रोडवेज प्रा.लि.झारसुगडा के ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें