पुलिस ने बाइक सवार के बैग से 500-500 के 45 बंडल नोट, कुल 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। नगद रुपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो युवकों से साढ़े 22 लाख रुपये कैश जब्त किया है। जब्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा सूचना पर इंदिरा नगर में एक प्लैटिना (सीजी 13 एम 5796) में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गजानंद राव कातोरे (55 साल) पिता अभिमन्यु राव, निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ बताया और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गजेश देवांगन (39 साल) पिता मृत्युंजय देवांगन, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया।
गजानंद राव के पास रखे बैग के अंदर 500-500 के 45 बंडल नोट (प्रत्येक बंडल 50000) कुल 22 लाख 50 हजार रुपये मिले। नगद रुपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया गया। पेट्रोलिंग टीम द्वारा गजानंद राव और गजेश देवांगन को रकम के साथ थाने लाया गया। जब्त रकम के संबंध में थाना कोतवाली में धारा 106 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।