फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: गुरूघासी जयंती के अवसर पर प्रेमी जोड़े ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, पूरे समाज ने दिया आशीर्वाद

Sat, 21 Dec 2024 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के कई प्रदेशों में इन दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
संविधान की शपथ लेकर की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के कई प्रदेशों में इन दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 115 दूर कापू में एक अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बनते जा रही है। एक प्रेमी जोड़े ने गुरूघासी जयंती के अवसर पर संविधान की शपथ लेकर शादी की। मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों जहां संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर जी का अपमान का मामला सुर्खियां में बना हुआ है। इसे लेकर राज्यसभा व लोकसभा भी पूरी तरह ठप्प रही वहीं दूसरी रायगढ़ से 115 की दूरी पर स्थित कापू में इसी संविधान की शपथ लेकर एक प्रेमी जोड़े ने परिवारिक सलाह मशवरा पश्चात शादी करते हुए समाज के लोगों का आशीर्वाद लिया है। 

विज्ञापन


पूरे देश में होने लगी इस शादी की चर्चा
अब तक शादियां अग्नि के फेरे लेकर, काजी से कबूलनामा कराकर, पादरी के सामने या कोर्ट में होता दिखा है लेकिन जिले के कापू में एक शादी ऐसी हुई है जो अब चर्चा का विषय बनते जा रहा है। दरअसल यहां एक प्रेमी यमन लहरे-प्रेमिका प्रतिमा महेश्वरी ने संविधान की शपथ लेकर गुरु घासीदास जयंती के दिन 18 दिसंबर को शादी की है। इस शादी की चर्चा अब छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे देश में हो रही है। 

संविधान की शपथ लेकर हुई शादी  
रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कापू में सम्पन्न हुई इस अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखी शादी में न सात फेरे हुए और न ही बैंड बाजा बजा और न ही कोई मंत्रोच्चार क्योंकि यह शादी सामान्य तरीके से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर और संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के चित्र के सामने संविधान की शपथ दिलाकर संपन्न हुई है।  
विज्ञापन


बाबा अंबेडकर को शाक्षी मानकर की शादी
इस संबंध में लड़के यमन लहरे ने बताया कि वह एक दूसरे को चाहते थे और बड़े बुजुर्गो को अपने प्यार के बारे में बताते हुए उनका राय लेकर गुरूघासीदास मंदिर में शादी करने का फैसला लिया और बाबा अंबेडकर को शाक्षी मानकर दोनो ने शादी की है। साथ ही रीति रिवाज से होनें वाली शादी में होनें वाले फिजूल खर्च को बचाने के लिये उन्होंने यह फैसला किया। 

पूरे समाज ने दिया आशीर्वाद
युवक की पत्नी प्रतिमा महेश्वरी ने कहा कि आज गुरूघासी दास जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर संविधान को अपना मानकर हम दोनों ने शादी का विचार करते हुए हम दोनों ने शादी की है और दोनों बहुत खुश है। इस अवसर पर उन्हें परिजनों के अलावा पूरे समाज का आशीर्वाद मिल रहा है। 

दोनों के परिवारों ने दी सहमति
रायगढ़ जिले के कापू में हुई इस शादी के दौरान उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारा जो समाज है, संत शिरोमणी बाबा गुरूघासीदास के मार्गो पर चलने वाला समाज है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान पर चलने वाला समाज है और भीमराव अंबेडकर ने स्वतंत्रता का अधिकार जो दिया है, जिसके तहत हर व्यक्ति अपना स्वतंत्र फैसला ले सकता है। हमे एक आवेदन प्राप्त हुआ और उसके बाद उन्होंने फैसला किया दोनो बालिग हैं और दोनों परिवार से चर्चा करते हुए उनकी सहमति लेकर गुरूघासी दास जयंती के अवसर पर कापू में संविधान को शपथ लेते हुए बाबा गुरूघासीदास के मार्गो पर चलने के लिये जयतखांब में भ्रमण कराते हुए विधिवत तरीके से शादी कराई गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें