फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने दिया साथ: 'आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं..', मना करने पर प्रेमी ने की प्रेमिका के पिता की हत्या

Fri, 20 Dec 2024 09:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पिता ने शादी से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुमगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दोनों की शादी कराने से मना कर दिया था। इससे बाद से प्रेमी नाराज था। हालांकि पुलिस ने आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


तुमगांव थाना क्षेत्र के मालीडीह गांव निवासी गोविंद पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा (मृतक) हीराधर पटेल (51) वर्ष 17 दिसंबर की शाम से लापता है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरु की। जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था। पुलिस ने मोहित पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मोहित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

आरोपी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह हीराधर की बेटी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल ने शादी से इनकार कर दिया, जो उसे नागवारा गुजरा। आरोपी मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज पाईका (21) निवासी बिरबिरा, मनोज निषाद (21) निवासी मेडहापाली सरायपाली के साथ मिलकर हीराधर को बिरबिरा के जंगल ले गया, जहां हथौड़े से वार कर हीराधर को मौत के घाट उतार दिया और लाश को वहीं छुपाकर फरार हो गये। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई बाइक और हथौड़ा जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों पर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें