फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: महिला के गले से सोने की चैन लूटकर फरार, आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

Sat, 18 Oct 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में राह चलती महिला के गले से सोनें का चैन लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में राह चलती महिला के गले से सोनें का चैन लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कालोनी में रहने वाली पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल  रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। 

विज्ञापन


इसी बीच मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्ति अचानक उसके पास पहुंचे और गले से सोने का चैन छिनकर फरार हो गए। इस घटना में महिला गिरकर घायल हो गई। महिला ने बताया कि सोने की चैन की कीमत करीब 50 हजार रूपये है। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें