फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

Fri, 17 Oct 2025 06:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो जाने की घटना में बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोढ़ा चैक के पास शुक्रवार की सुबह 8 बजे के आसपास बाईक क्रमांक सीजी 12 बी 2892 और स्कूटी क्रमांक सीजी 13 बीबी 9771 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। 

इस दुर्घटना में बाईक सवार अनुज कुमार 24 साल निवासी, सराईनारा सजापाली, जिला कोरबा की सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार वरूण डनसेना बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छाल क्षेत्र के किसी माइंस में काम करता था और रोजाना की भांति आज सुबह अपने काम में जा रहा था इसी बीच यह घटना घटित हो गई।  बहरहाल सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें